डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4 साल में ₹4,057 करोड़ की धोखाधड़ी, लाखों लोग हुए प्रभावित

सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 से 2026 के दौरान डिजिटल अरेस्ट स्कैम के कुल 2.97 लाख मामले सामने आए हैं। इस अवधि में जालसाजों ने लोगों को 4,057.7 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। डेटा के अनुसार, 2022 में जहां 39,925 शिकायतें दर्ज की गई थीं, वहीं 2024 तक यह आंकड़ा बढ़कर 1.23 लाख तक पहुंच गया। केवल वर्ष 2024 में ही इस तरह की धोखाधड़ी से लोगों को ₹1,935.5 करोड़ का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

by shortkt.com
5 घंटे पहले
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4 साल में ₹4,057 करोड़ की धोखाधड़ी, लाखों लोग हुए प्रभावित | ShortKT