डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड आयकर अधिकारी से 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी
मुंबई में रहने वाले एक सेवानिवृत्त आयकर अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट के जरिए 51 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। ठगों ने खुद को लखनऊ पुलिस का अधिकारी बताकर पीड़ित को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में फंसाने और 10 साल तक जेल भेजने की धमकी दी। आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए उन्हें बंधक बनाए रखा और डरा-धमकाकर उनके 51 लाख रुपये एक बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।