ट्रैविस हेड ने फिर जीता एलन बॉर्डर मेडल, मिचेल स्टार्क को मिला टेस्ट प्लेयर का सम्मान
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने लगातार दूसरी बार 'एलन बॉर्डर मेडल' अपने नाम किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह इतिहास के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, मिचेल मार्श को 'वनडे इंटरनैशनल प्लेयर ऑफ द इयर' और टिम डेविड को 'टी20 इंटरनैशनल प्लेयर ऑफ द इयर' चुना गया है। इसके अलावा, मिचेल स्टार्क को 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द इयर' के खिताब से सम्मानित किया गया है।