ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अब मिलेंगे नेगेटिव पॉइंट्स, नितिन गडकरी का नया प्रस्ताव
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के लिए 'नेगेटिव पॉइंट' सिस्टम को फिर से शुरू करने का सुझाव दिया है। इस नई व्यवस्था के अनुसार, हर बार ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइवर के खाते में नेगेटिव पॉइंट्स दर्ज किए जाएंगे। यदि ये पॉइंट्स एक निश्चित सीमा से अधिक हो जाते हैं, तो चालक का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड या पूरी तरह रद्द किया जा सकता है।