ट्रैफिक चेकिंग में नशे में धुत शख्स ने डेबिट कार्ड को फोन समझकर की कॉल, वीडियो हुआ वायरल
इक्वाडोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। इसमें ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान नशे में चूर एक व्यक्ति अपने डेबिट कार्ड को ही मोबाइल समझ बैठा और उससे अपने वकील को फोन लगाने का नाटक करने लगा। इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या वह अपने वकील से बात कर पाया? वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि उसका यह तरीका तो एकदम सटीक है।