ट्रेन में घर से लाया पंखा चलाने की कोशिश करता यात्री, वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी देखा जा रहा है, जिसमें एक यात्री ट्रेन के अंदर चार्जिंग पॉइंट में अपना फर्राटा पंखा लगाने की कोशिश कर रहा है। पंखा 220-वोल्ट का था और सॉकेट 110-वोल्ट का, जिस वजह से पंखा चालू नहीं हो पाया। इस हरकत को लेकर इंटरनेट पर लोग यात्री को काफी खरी-खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, 'इसे अपना दिमाग चार्ज करने के लिए प्लग अपने सिर में लगा लेना चाहिए।'