ट्रेन में गर्भवती महिलाओं को लोअर बर्थ कैसे मिलेगी? जानें रेलवे के नियम
ट्रेन यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं को प्राथमिकता के तौर पर निचली सीट (लोअर बर्थ) दी जाती है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए यात्रियों को रेलवे रिजर्वेशन सेंटर (PRS) के काउंटर पर जाकर ऑफलाइन टिकट बुक करानी होगी। बुकिंग के समय डॉक्टर का सर्टिफिकेट, मेडिकल रिपोर्ट और आईडी प्रूफ देना जरूरी है। यदि ट्रेन में लोअर बर्थ नहीं मिलती है, तो आप टीटीई (TTE) से बात करके सीट बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।