ट्रेनों में भीख मांगकर कितनी होती है कमाई? वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस
सोशल मीडिया पर दो लड़कों ने ट्रेनों में भीख मांगने को लेकर एक प्रयोग किया, जिसमें उन्होंने महज दो घंटे में ₹6,200 जुटाने का दावा किया। इस वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट पर चर्चा शुरू हो गई है। कई लोगों का मानना है कि यह आंकड़ा बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया है, जबकि कुछ यूजर्स ने इस दावे की प्रमाणिकता पर ही संदेह जताया है।