ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स ने ड्वेन ब्रावो की जर्सी नंबर 47 को किया रिटायर
ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स (TKR) ने अपने हेड कोच ड्वेन ब्रावो की नंबर-47 जर्सी को रिटायर कर दिया है। इसके साथ ही, वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इतिहास में यह खास सम्मान हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। ब्रावो ने बतौर खिलाड़ी 5 बार CPL ट्रॉफी जीती है, जबकि TKR के मुख्य कोच के तौर पर भी उन्होंने एक खिताब अपने नाम किया है।