ट्रांस ऐक्टर सुशांत दिवगीकर ने शुरू किया जेंडर ट्रांज़िशन, नाम बदलने की भी दी जानकारी
ट्रांस ऐक्टर और सिंगर सुशांत दिवगीकर ने खुलासा किया है कि वह महिला बनने की प्रक्रिया के तहत पिछले 5 महीनों से हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि 2027 तक मेरा ट्रांज़िशन पूरा हो जाएगा। इसके बाद मैं अपना नाम 'रानी सुशांत दिवगीकर' रख लूंगी। सुशांत नाम मेरे माता-पिता ने दिया था, जबकि रानी नाम से मुझे दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, इसलिए मैं इन दोनों नामों को अपने साथ जोड़कर रखूंगी।"