ट्रंप डूबते बच्चे की जान बचाने वाले युवा लाइफगार्ड को करेंगे सम्मानित
कैलिफोर्निया में 16 साल के लाइफगार्ड राइडर विलियम्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है, जिसमें वह समुद्र में डूब रहे 10 साल के एक बच्चे को बचाते नजर आ रहे हैं। इस बहादुरी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने उनकी सराहना की है। ट्रंप ने घोषणा की है कि वह विलियम्स को वाइट हाउस आमंत्रित करेंगे और उन्हें एक प्रमुख नागरिक सम्मान से नवाजेंगे। राष्ट्रपति ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा, "बेहद साहसी, वह सम्मान पाने के पूरी तरह हकदार हैं।"