ट्रंप के सीज़फायर रद्द करने के बयान से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ सीज़फायर समाप्त करने की घोषणा के बाद बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स महज 30 मिनट के भीतर 1000 अंक से ज्यादा गिर गया। दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स 1600 अंक फिसलकर 76,500 के स्तर के नीचे आ गया, वहीं निफ्टी भी 500 से अधिक अंकों की गिरावट के साथ 23,898.65 पर कारोबार करता नजर आया।