ट्रंप की पहल पर बालोगन का वर्ल्ड कप बैन खत्म, UEFA ने जताई नाराजगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद फीफा ने यूएस स्ट्राइकर फोलारिन बालोगन पर लगा प्रतिबंध वापस ले लिया है। फीफा ने स्पष्ट किया है कि यह निलंबन राउंड ऑफ 16 मुकाबले के लिए हटाया गया है। वहीं, यूरोपियन फुटबॉल संघ (UEFA) ने इस फैसले की निंदा करते हुए कहा कि फुटबॉल की वैश्विक संस्था ने अपनी सीमा लांघी है और इससे खेल की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं।