ट्रंप की क्रिप्टो और मीम कॉइन्स से बंपर कमाई, 2025 में हासिल किए ₹13,000 करोड़ से अधिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बीते साल अपने परिवार के क्रिप्टो प्रोजेक्ट्स और मीम कॉइन्स के जरिए 1.4 बिलियन डॉलर यानी करीब 13,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि अर्जित की है। सामने आए वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार, उनके क्रिप्टो वेंचर 'वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल' से उन्हें 800 मिलियन डॉलर की आय हुई। इसके अतिरिक्त, 'ट्रंप मीम कॉइन्स' को बेचकर उन्होंने 635 मिलियन डॉलर कमाए हैं।