टॉप-10 कंपनियों में विदेशी निवेश 20 साल के सबसे निचले स्तर पर, शेयर हुए सस्ते
देश की 10 प्रमुख कंपनियों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की हिस्सेदारी गिरकर दो दशक के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है। इन बड़ी कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और ऐक्सिस बैंक जैसे नाम शामिल हैं। क्वॉन्टम एएमसी के इक्विटी फंड मैनेजर जॉर्ज थॉमस ने सलाह दी है कि, "सस्ते वैल्यूएशन का फायदा लेने के लिए निवेशकों को टुकड़ों में निवेश करना चाहिए।"