'टॉक्सिक' मेकर्स ने सिनेमाघरों को दी हिदायत, कहा- साउंड लेवल 5.0 से कम न रखें; बताई वजह
फिल्म 'टॉक्सिक' के मेकर्स ने सिनेमाघरों को एक हिदायत जारी की है। उन्होंने कहा है कि फिल्म का प्रदर्शन डॉल्बी फेडर लेवल 5.0 पर शुरू किया जाना चाहिए ताकि संवाद साफ-साफ सुनाई दें और दर्शक फिल्म के अनुभव में पूरी तरह खो सकें। टीम ने कहा, "जब प्रोजेक्शनिस्ट/थिएटर मैनेजर को लगे कि हॉल के लिए आवाज़ कम है तो वे इसे...बढ़ा सकते हैं।"