टैक्स चोरी पर बड़ी कार्रवाई: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का भंडाफोड़
सेंट्रल GST विभाग ने वित्त वर्ष 2026 के दौरान ₹74,782 करोड़ के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े 30,162 मामलों को उजागर किया है और इस सिलसिले में 358 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, अधिकारियों ने फर्जी पैन और आधार कार्ड का इस्तेमाल करके बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन का पता लगाया है, जिनका उपयोग ₹9,940 करोड़ का फर्जी ITC क्लेम करने के लिए किया जा रहा था। ध्यान देने वाली बात यह है कि पिछले वित्त वर्ष 2025 में ₹58,773 करोड़ के ITC धोखाधड़ी से संबंधित 15,283 मामले सामने आए थे।