टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे छोटे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को दी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बांग्लादेश को एक पारी और 51 रनों से शिकस्त देकर 2 मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली है। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 64 रनों पर और दूसरी पारी में महज 95 रनों पर सिमट गई, वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पारी में 210 रन बनाए थे। मात्र 750 गेंदों में समाप्त हुआ यह मुकाबला दो दिनों से भी कम समय तक चला, जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का चौथा सबसे छोटा मैच बन गया है।