टेलीग्राम को सरकार का निर्देश: पायरेटेड कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए मिला नोटिस

केंद्र सरकार ने टेलीग्राम को एक नोटिस जारी कर निर्देश दिया है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर पायरेटेड फिल्मों, ओटीटी कंटेंट और अन्य ऑडियो-विजुअल सामग्री के वितरण को बंद करे। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कंपनी को 15 दिन का समय देते हुए इस दिशा में किए गए प्रयासों की रिपोर्ट पेश करने को कहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि केवल शिकायतों के आधार पर चैनल्स को हटाना पायरेसी रोकने के लिए काफी नहीं है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
टेलीग्राम को सरकार का निर्देश: पायरेटेड कंटेंट पर लगाम लगाने के लिए मिला नोटिस | ShortKT