टेक प्रोफेशनल की सफलता की कहानी: ₹6 लाख से बढ़कर ₹1.4 करोड़ हुआ सालाना पैकेज
एक 35 वर्षीय टेक एक्सपर्ट ने अपनी प्रोफेशनल यात्रा के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बिना किसी वेतन वाली नौकरी से की थी। बेंगलुरु में उन्हें अपनी पहली जॉब में ₹6 लाख का सालाना पैकेज मिला था, जो अब बढ़कर ₹1.40 करोड़ तक पहुंच गया है। करियर के शुरुआती दिनों में वे छोटे-मोटे काम (साइड गिग्स) करके लगभग ₹20,000 कमा लिया करते थे।