टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है, सिर्फ नतीजों को न देखें: भारत की बड़ी हार पर गंभीर
भारत को मिली 125 रनों की करारी शिकस्त के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर का कहना है कि भारतीय टीम अभी बदलाव के चरण में है। गंभीर ने बताया कि टीम में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पारी की शुरुआत कर रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव का यह केवल दूसरा ही मुकाबला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसी स्थिति में सिर्फ मैच के नतीजों के आधार पर टीम का आकलन करना सही नहीं है।