टीम इंडिया में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दी प्रतिक्रिया
तेज़ गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम में फिर से शामिल होने की अपनी चाहत ज़ाहिर की है। एक बातचीत के दौरान जब उनसे वापसी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "मन तो मेरा भी है।" आपको बता दें कि 36 वर्षीय भुवनेश्वर ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 22 नवंबर 2022 को नेपियर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ T20I के रूप में खेला था।