टीएमसी में शामिल होने के कुछ महीने बाद ही नेताजी के प्रपोत्र चंद्र कुमार बोस ने दिया इस्तीफा
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपोत्र चंद्र कुमार बोस ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने महज चार महीने पहले ही टीएमसी का दामन थामा था। चंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों की वजह से पार्टी से अलग होने का निर्णय लिया है। बता दें कि चंद्र कुमार ने 12 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी छोड़कर टीएमसी की सदस्यता ली थी।