टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से ₹25,000 तक बढ़ेंगी कीमतें

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। 1 सितंबर से कंपनी के पेट्रोल, डीज़ल और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतों में ₹25,000 तक का इजाफा होगा। कंपनी के अनुसार, बढ़ती लागत और महंगाई के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि मारुति और हुंडई जैसी अन्य कंपनियां भी पहले ही अपनी कारों के दाम बढ़ाने की घोषणा कर चुकी हैं।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
टाटा मोटर्स की कारें होंगी महंगी, 1 सितंबर से ₹25,000 तक बढ़ेंगी कीमतें | ShortKT