टाटा मोटर्स का मुनाफा 80% लुढ़का, जगुआर लैंड रोवर की सुस्त बिक्री बनी बड़ी वजह

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (TMPV) का पहली तिमाही का मुनाफा 80.3% घटकर ₹775 करोड़ पर आ गया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने ₹3,924 करोड़ का लाभ कमाया था। मुनाफे में आई इस गिरावट के पीछे जगुआर लैंड रोवर की थोक बिक्री में 9.2% की कमी, सप्लाई चेन में आ रही बाधाएं और रॉ मटेरियल की बढ़ती लागत मुख्य कारण रही। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि कंपनी के घरेलू यात्री वाहन सेगमेंट की बिक्री में 46% का इजाफा दर्ज किया गया।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
टाटा मोटर्स का मुनाफा 80% लुढ़का, जगुआर लैंड रोवर की सुस्त बिक्री बनी बड़ी वजह | ShortKT