टाइपकास्ट होने से बचने के लिए तापसी पन्नू ने ठुकराईं फिल्में, निर्देशकों को दी यह सलाह
अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि खुद को एक ही ढर्रे के किरदारों में सीमित होने से बचाने के लिए उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स को मना किया है। उन्होंने फिल्म निर्देशकों से स्पष्ट कहा है कि यदि दर्शक कहानी के अंजाम का अंदाजा पहले ही लगा लें, तो उन्हें उस रोल के लिए कास्ट न करें, क्योंकि यह फिल्म के लिए ठीक नहीं होगा। तापसी का मानना है कि वे लगातार कुछ हटकर और अलग तरह की भूमिकाएं करना चाहती हैं।