झारखंड: JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने से 2000 कर्मचारियों की नौकरी पर संकट, रोते हुए बोले- सब खत्म हो गया
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा के रद्द होने से करीब 2000 नियुक्त कर्मियों के भविष्य पर तलवार लटक गई है। हाल ही में सरकारी नौकरी हासिल करने वाले रोशन कुमार ने सोमवार की रात अपनी मां को फोन किया और बिलखते हुए कहा, 'मां, सब कुछ खत्म हो गया।' इन सभी कर्मचारियों की सरकार से मांग है कि जिन अभ्यर्थियों की कोई गलती नहीं है, उनकी नियुक्ति को रद्द न किया जाए।