झारखंड: JPSC परीक्षाओं को रद्द करने के सरकारी फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक अहम आदेश देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस निर्णय पर रोक लगा दी है, जिसके तहत 11वीं और 13वीं JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द किया गया था। कोर्ट के इस कदम से उन अभ्यर्थियों को काफी राहत मिली है जिन्होंने यह परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बता दें कि परीक्षाओं में धांधली के आरोपों को लेकर छात्रों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद राज्य सरकार ने इन्हें रद्द करने का फैसला लिया था।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
झारखंड: JPSC परीक्षाओं को रद्द करने के सरकारी फैसले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक | ShortKT