झारखंड: सिमडेगा में ट्रक से कुचलकर युवक की जान गई

झारखंड के सिमडेगा में एक ट्रक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर करते हुए नेशनल हाईवे 143 को जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर रास्ता खुलवाया। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
झारखंड: सिमडेगा में ट्रक से कुचलकर युवक की जान गई | ShortKT