झारखंड विधानसभा मार्च: 600 छात्रों पर FIR दर्ज, पुलिस से हुई थी भिड़ंत
परीक्षाओं में धांधली के विरोध में झारखंड विधानसभा की ओर मार्च कर रहे छात्रों की पुलिस से झड़प हो गई थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने 100 नामजद और 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इन पर सरकारी कामकाज में रुकावट डालने, बदसलूकी करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 14 पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं।