झारखंड: रेप के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, सड़क पर घसीटा; माता-पिता भी घायल
झारखंड के चतरा में रेप के एक आरोपी की भीड़ द्वारा हत्या करने की घटना सामने आई है। खबरों के मुताबिक, लोगों ने आरोपी पर लाठी, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किया और उसे सड़क पर घसीटा भी। इस दौरान भीड़ ने आरोपी के माता-पिता को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में ले लिया है।