झारखंड में JPSC विरोध प्रदर्शन में शामिल होगी CJP की टीम
CJP ने रांची में JPSC परीक्षा में हुई गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन में हिस्सा लेने की घोषणा की है। पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि CJP की पूरी टीम झारखंड के विद्यार्थियों के साथ है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी मांग करती है कि राज्य सरकार छात्रों की सभी जायज मांगों को पूरा करे और इस विरोध प्रदर्शन में उनका समर्थन करने के लिए हमारी एक टीम भी वहां पहुंचेगी।