झारखंड में 3 परीक्षाएं रद्द करने पर विचार, छात्रों का विरोध प्रदर्शन बरकरार
छात्र नेता रवींद्र पासवान के अनुसार, राज्य सरकार 14वीं JPSC, JPSC बैकलॉग 2023 और JPSC बैकलॉग 2025 की परीक्षाओं को रद्द करने के विकल्प पर गौर कर रही है। उन्होंने बताया कि CGL परीक्षा की CBI जांच की छात्रों की मांग को सरकार ने स्वीकार नहीं किया है। पासवान ने स्पष्ट किया कि छात्रों का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।