झारखंड: भूख हड़ताल कर रहे छात्र का दावा, 'अब ज्यादा दिन नहीं बच पाऊंगा'
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र प्रेम नायक ने बताया कि उनके आंदोलन का आज 23वां दिन है, जबकि वे 13 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। प्रेम नायक ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैं अब ज्यादा दिन जीवित रह सकूंगा। मुझे इलाज के लिए ले जाने की कोशिश की गई थी, लेकिन मैंने जाने से इनकार कर दिया है।'