झारखंड: नशे की हालत में व्यक्ति ने निगले दो जीवित सांप, अस्पताल में भर्ती
झारखंड के चतरा जिले में 45 साल के बुधन भारती को दो जिंदा सांप चबाकर खाने के बाद अस्पताल ले जाना पड़ा। परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब वह एक तीसरा सांप खाने की कोशिश कर रहा था, तब आसपास के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। मेडिकल जांच में डॉक्टरों को उसके शरीर में जहर का कोई असर नहीं दिखा है और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।