झारखंड के चतरा जिले में हंटरगंज-पांडेयपुरा मार्ग पर एक डीजे गाड़ी पलट गई। इस हादसे में 20 साल के अभिषेक कुमार की जान चली गई। वहीं, तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे गया रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।