जोधपुर में पुलिस से उलझे CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका, बोले- शिक्षा मंत्री को हटाकर आए हैं
राजस्थान के जोधपुर में एक स्कूल की छत ढहने के बाद सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका धरने पर बैठे थे। इस दौरान उनकी एक पुलिसकर्मी के साथ तीखी बहस का वीडियो वायरल हुआ है। रांका ने पुलिसकर्मी को चेतावनी देते हुए कहा कि वे राजनीति न करें, क्योंकि वे शिक्षा मंत्री को पद से हटवाकर आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के लोग स्कूल में जबरन घुस आए और उनकी टीम के सदस्यों के साथ मारपीट की।