जॉर्जिया मेलोनी ने इटली में रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से देश में सबसे लंबे समय तक लगातार सत्ता में रहने वाली प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने अपने कार्यकाल के 1,413 दिन पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "मेरी दोस्त को बधाई। यह सफलता उनके नेतृत्व में इटली की जनता के अटूट भरोसे और विश्वास का प्रतीक है।"