जॉनसन एंड जॉनसन बेबी पाउडर विवाद: कैंसर के दावों को सुलझाने के लिए कंपनी देगी ₹52,000 करोड़
अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन और केनव्यू के बेबी पाउडर के इस्तेमाल से ओवेरियन कैंसर होने के आरोपों से जुड़े हज़ारों मुकदमों को खत्म करने के लिए कंपनी 5.5 बिलियन डॉलर यानी 52,000 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करेगी। कंपनी ने इन कैंसर संबंधी दावों को पूरी तरह से नकार दिया है, लेकिन लंबे समय से लंबित इन कानूनी विवादों को समाप्त करने के उद्देश्य से यह समझौता किया है।