जैसलमेर में ऊंट से टकराई आर्मी मेजर की कार, 5 बार पलटने से मौत; एक महीने पहले हुई थी शादी
राजस्थान के जैसलमेर में सड़क पर अचानक आए एक ऊंट से टकराने के बाद सेना के मेजर की एसयूवी कार पांच बार पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय आर्मी मेजर हमजा आरिफ की जान चली गई, जबकि दो लेफ्टिनेंट घायल हो गए हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी पलटते हुए करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। बता दें कि मेजर की शादी को अभी महज एक महीना ही हुआ था।