जैश आतंकी की साथी अर्पिता गिरफ्तार, हनीट्रैप के जरिए करती थी जासूसी
पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने झारखंड के साहिबगंज से अर्पिता सरकार को हिरासत में लिया है। अर्पिता पर जैश-ए-मोहम्मद के संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड होने का आरोप है। गौरतलब है कि हमीम को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पर हमले की साजिश रचने के मामले में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि अर्पिता हनीट्रैप का इस्तेमाल कर रसूखदार लोगों की गुप्त जानकारियां जुटाने का काम करती थी।