जेल में मोबाइल और अश्लील वीडियो मिलने पर प्रज्वल रेवन्ना को VIP सेल से हटाया गया
बलात्कार के मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु सेंट्रल जेल के वीआईपी वार्ड से शिफ्ट कर दिया गया है। उन्हें अब जनरल सेल में रखा गया है, जहां उनके साथ 20 अन्य कैदी भी मौजूद हैं। जेल प्रशासन ने यह कदम तब उठाया जब रेवन्ना के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ और उसमें करीब 80 से 90 अश्लील वीडियो पाए गए।