जेल के दिनों को याद कर सलमान खान ने बताया अपना अनुभव, कहा- 70 लोगों के बीच सिर्फ एक शौचालय था
एक रियलिटी शो के दौरान सलमान खान ने जेल में बिताए अपने समय के बारे में बात की। उन्होंने कंटेस्टेंट्स को बताया कि वहां 50 से 70 लोग एक छोटी सी जगह में साथ रहते थे। सलमान ने बताया कि वहां इस्तेमाल के लिए सिर्फ एक ही भारतीय शैली का शौचालय था और आसपास काफी छिपकलियां भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने हाथ के इशारे से गंदगी के स्तर को समझाते हुए कहा कि वहां हालात काफी खराब थे।