जेपीएससी की पूर्व सदस्य के पीए गिरफ्तार, इंटरव्यू पास कराने के नाम पर 40 लाख ऐंठने का आरोप
सीआईडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य के निजी सहायक बीएन राम को हिरासत में ले लिया है। उन पर जेपीएससी इंटरव्यू को मैनेज करने के एवज में 40 लाख रुपये की वसूली करने का इल्जाम है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब रांची में छात्र भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि अजिता भट्टाचार्य जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी हैं।