जुलाई में होंडा ने हीरो को पीछे छोड़ा, बनी देश की नंबर 1 टू-व्हीलर कंपनी
जुलाई के महीने में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने हीरो मोटोकॉर्प को पीछे छोड़ते हुए भारतीय टू-व्हीलर रिटेल मार्केट में टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। VAHAN पोर्टल के डेटा के मुताबिक, होंडा की बिक्री में 23% का उछाल आया और यह 4,49,473 यूनिट्स तक पहुंच गई, वहीं हीरो की बिक्री का आंकड़ा 4,19,456 यूनिट्स रहा। इस तरह होंडा ने पिछले 6 महीनों से हीरो मोटोकॉर्प का चला आ रहा वर्चस्व खत्म कर दिया है।