जुए में भारी रकम हारने के बाद CA ने होटल के कमरे में हीलियम गैस सूंघकर दी जान

तेलंगाना में हाल ही में जुए के दौरान लाखों रुपये का नुकसान होने के बाद एक 33 साल के सीए ने होटल के एक कमरे में हीलियम गैस सूंघकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, सीए ने इस कदम को उठाने से पहले यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो देखे थे। पुलिस ने जानकारी दी कि सीए ने 1 अगस्त को आत्महत्या की थी और उनका शव 4 अगस्त को उस कमरे से मिला।

by shortkt.com
3 घंटे पहले
जुए में भारी रकम हारने के बाद CA ने होटल के कमरे में हीलियम गैस सूंघकर दी जान | ShortKT