जीवन बीमा पॉलिसी समय से पहले बंद करने का चलन क्यों बढ़ा?
भारत में लोग अब मैच्योरिटी पूरी होने से पहले ही अपनी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी सरेंडर करने लगे हैं। IRDAI की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में कुल भुगतान का 38.3% हिस्सा पॉलिसी सरेंडर या समय से पहले पैसे निकालने का रहा। जानकारों का मानना है कि महंगाई का बोझ, पैसों की तंगी, पॉलिसी बेचने में हुई धांधली और फिक्स्ड डिपॉजिट या म्यूचुअल फंड जैसे ज्यादा मुनाफे वाले निवेश के विकल्प इस रुझान के पीछे मुख्य कारण हैं।