जींस पहनने से लड़के बिगड़ते हैं, यह सोच चिंताजनक: दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने साल 2013 के एक यौन उत्पीड़न केस में आरोपी को दोषी करार देते हुए पीड़िता के चरित्र पर सवाल उठाए जाने की कड़ी निंदा की। कोर्ट ने टिप्पणी की कि किसी महिला का पहनावा उसकी निजी पसंद है। अदालत ने साफ कहा कि यह धारणा कि जींस पहनने से लड़के बिगड़ सकते हैं, एक बेहद परेशान करने वाली और स्वीकार न करने योग्य सोच है।