जिम ट्रेनर ने शिष्य को पसीना पिलाने के वायरल वीडियो पर मांगी माफी
अमृतसर, पंजाब का एक जिम ट्रेनर अपने एक छात्र को पसीना पिलाने के वीडियो के वायरल होने के बाद विवादों में आ गया है, जिसके चलते उसने माफी मांगी है। इस वीडियो में ट्रेनर अपनी पसीने से भीगी हुई टी-शर्ट को निचोड़कर छात्र को पिलाते हुए यह कहता सुनाई दिया कि 'इसे पी लिया तो...तू तगड़ा हो जाएगा'। अपनी सफाई में जिम ट्रेनर ने कहा कि हर किसी से भूल हो सकती है और खुद उसे भी यह वीडियो देखने के बाद काफी बुरा महसूस हुआ।