जालंधर में हरी पगड़ी में दिखे PM मोदी, पंजाबी में पूछा- चढ़दी कला विच हो?
शुक्रवार को जालंधर, पंजाब में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरे रंग की पगड़ी पहने नजर आए। उन्होंने पंजाबी भाषा में जनता का स्वागत करते हुए पूछा, "पंजाबियों किवें हो? चढ़दी कला विच हो?" जिसका अर्थ है कि आप कैसे हैं और क्या आपका मनोबल ऊंचा है। बता दें कि इस दौरे पर पीएम मोदी ने जालंधर में ₹5,470 करोड़ से अधिक की लागत वाली सड़क और रेल संबंधी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।